ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

19 छात्राओं के साथ शोषण: शिक्षक व महिला शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज, एसडीएम व शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट पर एक्शन

सूरजपुर 30 नवंबर 2024। सूरजपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने की घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाली 19 छात्राएं शिक्षक की हैवानियत का शिकार हुई है। छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील बात करने के साथ पढ़ाने के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।मामला सोनगरा स्कूल का है जहां के शिक्षक सुमन कुमार रवि पर आरोप है कि वह छात्राओं के साथ अश्लील बातें और हरकत किया करता था। परेशान होकर उन्होंने शिक्षा विभाग सहित उच्य अधिकारियों से शिकायत की थी जिसके बाद शिक्षा विभाग और एसडीएम द्वारा एक टीम गठित कर इस मामले की गंभीरता से जांच की गई जिसमें मामला सही पाया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!