ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

नीति आयोग की बैठक में पहली बार शामिल होंगे CM साय, छत्तीसगढ़ की योजनाओं पर रखेंगे जोर

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीति आयोग की बैठक 24 मई को दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार शामिल होंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विष्णुदेव साय की पहली नीति आयोग बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी भाग लेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्रमुख योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त समर्थन की मांग करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पीएम आवास योजना के तहत नए सर्वे के अनुसार 26 लाख मकानों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए अतिरिक्त आबंटन की मांग की जाएगी।

इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और नवा रायपुर के विकास के लिए भी विशेष पैकेज की मांग की जा सकती है। स्मार्ट सिटी योजना में केंद्रीय अनुदान बंद हो चुका है, ऐसे में सीएम शहरी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट की मांग रख सकते हैं।

बैठक की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन पहले ही विभागीय सचिवों के साथ मंथन कर चुके हैं। दिल्ली दौरे के लिए सीएम और मंत्रीमंडल के सदस्य 23 मई को रवाना होंगे।

पार्टी नेतृत्व से भी हो सकती है अहम बैठक

दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम साय की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से 24 की शाम या 25 मई को हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में संभावित कैबिनेट विस्तार पर भी गंभीर चर्चा हो सकती है। दौरे को लेकर भाजपा के अंदरखाने में हलचल तेज हो गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!