ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद वन विभाग की कार्रवाई, हाथी को ट्रैक्टर से दौड़ाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। दो दिन पहले जंगल में ट्रैक्टर से हाथी को परेशान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद
वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच में घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर जब्त किया गया। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
मामला वन मंडल कोरबा के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जिलगा का है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिग्विजय, सुकनंदन और सब्बीर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
वन विभाग कोरबा ने लोगों से अपील की है कि हाथियों को परेशान न करें और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!