छत्तीसगढ़
कांग्रेस के पूर्व विधायक मिंज का पाकिस्तान प्रेम उजागर, भारत विरोधी बयान पर सोशल मीडिया में मचा हंगामा
रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग देशभर से उठ रही है. इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया जिससे वे विवादों में घिर गए हैं. मिंज ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक युद्ध की संभावना को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि भारत युद्ध करता है, तो भारत की हार सुनिश्चित है. यूडी मिंज का यह विवादित पोस्ट तूल पकड़ लिया है, जिसपर लोग पलटवार कर रहे हैं.


