ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

मिला नोटो का पहाड़: घर में छुपा रखे थे इतने रुपये, 109 करोड़ अवैध निकासी मामले में SIT ने रांची में दी दबिश

झारखंड के ऊर्जा विकास निगम (Jharkhand Urja Vikas Nigam Ltd.) 109 करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में SIT की टीम ने रांची (Ranchi) में दबिश दी. डोरंडा थाना क्षेत्र के नया बस्ती कडरू के रहने वाले एक व्यक्ति के घर से 60 लाख रुपये नगदी बरामद किया है. नया बस्ती में रहने वाले रामलखन यादव के घर नोटों का पहाड़ देख टीम चकित रह गई. नोटों को गिनने के लिए मशीन लगाना पड़ा. इस मामले में SIT अब तक 7 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं 17 लाख के गहने समेत 1.84 करोड़ नकद जप्त कर 350 बैंक खातों में 47.20 करोड़ रुपये फ्रिज किया हैं.
झारखंड सरकार के ऊर्जा विकास निगम के 109 करोड रुपये की अवैध निकासी मामले में झारखंड एटीएस और सीआईडी की संयुक्त टीम के द्वारा जांच की जा रही है. इसी कड़ी में झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने शुक्रवार को रांची में छापेमारी की थी. इसी दौरान राम लखन यादव के पास से 60 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं.
SIT ने पूर्व में गिरफ्तार लोकेश्वर साहू की निशानदेही पर विभिन्न बैंक खातों में जमा 76 लाख रुपये भी फ्रीज किए हैं. उसके द्वारा अपराध में प्रतिनियुक्त मोबाइल और सिम को बरामद किए गए. SIT टीम इनकी जांच कर रही है. इस मामले में दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.बता दें कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के खाते से लगभग 109 करोड रुपये का अवैध रूप निकास कर गबन कर लिया गया है, जिसे लेकर झारखंड एटीएस और सीआईडी की टीम संयुक्त टीम जांच कर रही है. इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें जीटीडीसी के तत्कालीन लेखपाल सह कैशियर गिरिजा प्रसाद सिंह, केनरा बैंक हटिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार, लोकेश्वर साहू और रुद्र सिंह जिन्हें साजिशकर्ता बताया गया है.
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!