ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में चार हार्डकोर नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

कांकेर। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सी 60 कमांडो ने 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है. जवानों ने चारों नक्सलियों के शव सहित हथियार को बरामद कर लिया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. इसकी पुष्टि डीआईजी अंकित गोयल ने की है.

नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सुरक्षा बलों को कामयाबी मिल रही. हाल ही में अबूझमाड़ के जंगल में डीआरजी जवानों ने माओवादी महासचिव और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु, बीआर दादा, गगन्ना समेत कुल 27माओवादियों को ढेर किया था. इससे पहले बीजापुर के कर्रेगुट्‌टा पहाड़ी में 21 दिनों तक चले एंटी नक्सल ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराए थे.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!