ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर में 8039 बुजुर्ग व्यक्तियों की हुई स्क्रीनिंग किया गया निःशुल्क उपचार

कोरबा/08 मई 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में माह मई में नगरपालिक निगम, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग तथा आयुष विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के शहरी और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध व्यक्तियों के वृद्धावस्था में होने वाली विभिन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु शिविर लगाया जा रहा है। जांच में विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है एवं उन्हें दवाईयॉं दी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 5, 6 एवं 7 मई को हुए स्वास्थ्य शिविर में आठ हजार 39 वयोवृद्ध व्यक्तियों का स्क्रीनिंग किया गया है जिसमें 22 लोगों का आभा आईडी, 22 लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं 65 लोगा वयवंदन कार्ड बनाया गया। एक हजार 867 लोग बीपी एवं 1146 लोग शुगर से पीड़ित पाये गए। इन शिविरों में 1225 लोगों में हीमोग्लोबिन 11 ग्राम से कम, 309 मोतियाबिंद के मरीज, 168 नाक, कान एवं गला के मरीज तथा 311 मरीज गठिया तथा जोड़ों की बिमारी के मरीज मिले। जिनका निःशुल्क उपचार किया गया एवं दवाइयां दिया गया।
कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध नागरिकों को शिविर में भेजने की अपील किया गया है जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!