ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
blog

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: RRB ALP भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें आवेदन

 नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रोजगार समाचार में आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की नई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक RRB ALP New Vacancy 2025 के माध्यम से कुल 9900 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन स्टार्ट होते ही अभ्यर्थी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 मई 2025 तय की गई है।

कौन ले सकता है भाग

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में/ डिसिप्लिन में आईटीआई/ ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिक जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन के साथ जारी कर दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों से होकर गुजरना होगा-

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1)
  • सीबीटी 2 एग्जाम
  • सीबीएटी (CBAT)
  • दस्तावेज सत्यापन

शुरुआती वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शुरुआती वेतन 19900 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किये जाएंगे। एक्सपीरियंस एवं नौकरी सेवा बढ़ने के साथ वेतन में बढ़ोत्तरी होती जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अंत में अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!