Netagiri.in– ( Renu jaiswal) जिला पंचायत कोरबा की शासकीय इमारत इन दिनों खुद अपने हालात पर रो रही है! छत पर भारी जलभराव है, जिससे बिल्डिंग की दीवारें और छज्जे लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बरसात के मौसम में यह पानी कार्यालय के कमरों तक टपकता रहता है जिसके चलते विभिन्न कार्यालय के जरूरी दस्तावेजों की फाइलें भी सीलन खाती नजर आती है जिसे कर्मचारी बड़ी मशक्कत के साथ सुरक्षित करते नजर आते हैं– लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान देने की बजाय पार्किंग निर्माण में व्यस्त हैं।
स्थानीय कर्मचारियों और कुछ अधिकारियों ने बताया कि कई बार इस जलभराव की शिकायत की जा चुकी है, जिला पंचायत बिल्डिंग का ऐसा कोई भी कोना नहीं है जहां पानी का हिसाब नहीं है खुद जिला पंचायत सीईओ के चेंबर में भी पानी टपक रहा है लेकिन मरम्मत के नाम पर जवाब आता है – “बजट नहीं है।” वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत परिसर में गाड़ी पार्किंग के लिए नया सेटअप तैयार किया जा रहा है, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
मौके की तस्वीरें और वीडियो साफ बता रहे हैं कि छत पर 4-5 इंच तक पानी जमा है, जिससे बिल्डिंग की मजबूती पर भी खतरा मंडरा रहा है।
करोड़ों की इमारत की जर्जर होती तस्वीर

क्या अधिकारी तब जागेंगे जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा? इसके लिए —-जवाबदेही तय होनी चाहिए:

गाड़ी पार्किंग निर्माण की तस्वीर
कि आखिर क्यों करोड़ों की बिल्डिंग को सुरक्षित रखने की बजाय क्यों प्राथमिकता पार्किंग है, जबकि करोड़ों की इमारत की हालत जर्जर हो रही है?


