ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

नेत्रदान और देहदान को बढ़ावा, भारत विकास परिषद के प्रयासों की राज्यपाल ने की सराहना

कोरबा में भी नेत्रदान करने वालों के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सभी व्यवस्थाएं यथा शीघ्र प्रारंभ हो इसके लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल भी प्रयास करेंगे। भारत विकास परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मिलकर नेत्रदान देहदान के लिए किया जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रेमन डेका दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। एनटीपीसी के कावेरी भवन में भारत विकास परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की उन्हें जानकारी दी ।राज्यपाल से नेत्रदान और नेहदान के लिए आवश्यक सुविधाएं प्राप्त होने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने में सहयोग करने का निवेदन किया गया।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो बनी मौत की सवारी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

महामहिम राज्यपाल ने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की और कहा कि राजभवन हर संभव मदद करेगा ।संबंधित अधिकारियों से इस विषय में चर्चा कर नेत्रदान के कार्य में कोरबा में जो बाधा आ रही है उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा है कि ऐसे कार्य में आने वाली बधाओ को दूर करने के लिए राजभवन आकर कभी भी मिला जा सकता है। भारत विकास परिषद के प्रतिनिधि मंडल में नेत्रदान देहदान प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता , धर्मेंद्र कुदेशिया ,पवन अग्रवाल और कमलेश यादव शामिल थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!