कोरबा में 12 जनवरी को चालीसा महोत्सव समापन, होंगे भव्य कार्यक्रम
कोरबा, 9 जनवरी 2025:.कोरबा में सिंधी समाज द्वारा ईष्टदेव भगवान झूलेलाल जी का चालीसा महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। यह महोत्सव श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति द्वारा और पूज्य सिंधी पंचायत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। महोत्सव की शुरुआत 2 दिसंबर 2024 को हुई थी और यह 40 दिनों तक चला, जिसमें प्रतिदिन भगवान झूलेलाल की आरती, धूनी, प्रसाद और भण्डारे का आयोजन किया गया।
12 जनवरी 2025 को होगा समापन:
चालीसा महोत्सव के समापन दिवस पर, 12 जनवरी 2025 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 11 बजे से श्री बहराणा साहब की पूजा एवं आम भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, शाम 4 बजे श्री झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो रानी रोड से होकर जाएगी। अंत में, हसदेव नदी तट स्थित ठाकुर घाट, पुरानी बस्ती, कोरबा में महाआरती के बाद ज्योति का परवान किया जाएगा।


