ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

‘INDIA’ की एकता को कैसे बचेगी आम आदमी पार्टी ?छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस को घेरने के लिए तैयार APP

केजरीवाल सरकार चुनाव में छत्तीसगढ़ राजस्थान की कांग्रेस को घेरने को तैयार है पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान पार्टी ने इन राज्यों में कर दिया है .ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि विपक्षी गठबंधन की एकता कैसे बचेगी?

छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है. आदम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कह दिया है कि हमारी तैयारी है. हम पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, दोनों ही दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन में शामिल हैं. आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस को घेरने के लिए तैयार है. ऐसे में सवाल इंडिया गठबंधन को लेकर भी उठ रहे हैं.

उठते सवालों के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने ये साफ कर दिया है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है, राज्यों के चुनाव के लिए नहीं. उठते सवालों के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने ये साफ कर दिया है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है, राज्यों के चुनाव के लिए नहीं. संदीप पाठक के इस बयान और पांचो राज्यों के चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले तेलंगाना में हुई दो दिन की सीडब्ल्यूसी की बैठक से निकले संकेत भी कुछ ऐसे ही थे.

सीडब्ल्यूसी की बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने साफ कहा था कि सूबे में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट देने का सवाल ही नहीं है. अब, जब आम आदमी पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, चर्चा इसे लेकर भी शुरू हो गई है कि कहीं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी गुजरात की तरह कांग्रेस को डेंट ना कर दे.

Netagiri.in में अपने क्षेत्र की खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क
7987836426

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!