ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिहेल्थ

छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना का विशाल रक्तदान शिविर सरस्वती स्कूल कुशमुण्डा में सम्पन्न सैकड़ो लोगो ने किया लहू दान हजारों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण का लाभ

दुर्घटना सहित गंभीर बीमारियों में रक्त के कमी से होने वाली जनहानि को रोकने सहित रक्त आपूर्ति हो सके इस प्रयोजन से लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर

 

Netagiri.in__कोरबा:- (कुशमुण्डा)दिनाँक 20/08/2025 को कुशमुण्डा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना कुशमुण्डा खंड के सेनानियों ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें छेत्र के आम जनता सहित स्कूल के टीचर स्टाफ एवं समस्त छात्रों का निशुल्क स्वास्थ परीक्षण कराया गया साथ ही संगठन के सेनानियों सहित आम लोगो द्वारा सैकड़ो की संख्या में रक्तदान किया गया उक्त रक्तदान शिविर छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना द्वारा दिन प्रतिदिन दुर्घटनाओं एवं अनन्य बीमारीयो में उपचार के वक्त रक्त की आवश्यकता के मद्दे नजर यह विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,

 

जिसमे हंसवाहिनी ब्लड बैंक बिलासपुर के स्टाफ द्वारा विशेष सेवा प्रदान किया गया साथ ही उक्त शिविर के सफल आयोजन में सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल प्रबंधन का अपार सहयोग रहा । रक्तदान करने वाले साथियों को संगठन तथा आयोजक की ओर से हेलमेट, ब्लूटूथ आदि उपहार प्रदान किया गया एवं प्रमाण पत्र के साथ छत्तीसगढिया लाली गमछा से सम्मानित भी किया गया आज के इस विशाल रक्तदान शिविर में अतिथि के रूप में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र राठौर, छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (महिला) जिला महासचिव प्रेरणा कुर्रे, दीपका खण्ड अध्यक्ष लाला साहू, INN न्यूज से ओम गभेल एवं साथी उपस्थित रहे । रक्त दान शिविर का आयोजन कुशमुण्डा खंड के सेनानी कमलेश धीवर, कमलेश यादव, उमा शंकर, शेखर चौहान, अनिल साहू, मनोज भगत, रामेश्वर कंवर, लाला महंत, सूर्यदेव, ओम केवट दीपका संयोजक आदि के देख रेख में सम्पन्न हुवा ।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!