ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

हैदराबाद ट्रैजेडी: आग की चपेट में आई बिल्डिंग, 8 बच्चों समेत 17 की दर्दनाक मौत

हैदराबाद।’ में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार सुबह एक इमारत में आग लग गई। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। वहीं, 10 से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

अभी भी कुछ लोग मलबे में फंसे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि, 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फायर डिपार्टमेंट मुताबिक, इमारत 3 मंजिला थी, ग्राउंड फ्लोर में आग लगी। मरने वाले सभी लोग इसी मंजिल पर रहते थे। फायर विभाग को सुबह 6:16 बजे आग लगने की सूचना मिली थी,

जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कई लोग बेहोश हालत में मिले और करीब 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, आग बुझाने में आधुनिक फायर रोबोट और ब्रोंटो स्काइलीफ्ट हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं, हादसे में कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, इसका अभी सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और AIMIM विधायक मुमताज अहमद खान ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!