ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

आईएएस सुनील तिवारी की दूसरी शादी का मामला: हाईकोर्ट ने पांच सीनियर आईएएस अफसरों को जारी किया नोटिस

बिलासपुर।आईएएस अधिकारी सुनील तिवारी के दूसरी शादी करने के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में कोर्ट ने पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। यह मामला सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है, जिसमें सुनील तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी

सहकारिता विभाग में तत्कालीन संयुक्त पंजीयक रहे आईएएस अधिकारी सुनील तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी शादी की। इतना ही नहीं, दूसरी शादी से उनके बच्चे भी हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह कदम भारतीय सिविल सेवा आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

शिकायतकर्ता की मांग: तत्काल निलंबन और विभागीय जांच

वर्ष 2020 में विनय शुक्ला नामक व्यक्ति ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सुनील तिवारी के तत्काल सस्पेंशन और विभागीय जांच की मांग की गई थी। आरोप है कि तिवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन किया और अनुशासनहीनता का परिचय दिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!