ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

“17 राज्यों में आंधी, झारखंड में ओले गिरने का अलर्ट, हैदराबाद में भारी बारिश से नुकसान”

नई दिल्ली.मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। गुजरात में हीट वेव और उमस बनी रह सकती है।

बीते दिन कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद कर्नाटक के अधिकतम तापमान में 7.5° तक की गिरावट देखी गई। इधर, राजस्थान में आंधी-बारिश देखने को मिली। हालांकि, बाड़मेर, जैसलमेर के इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है।

तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में 97.8 mm बारिश हुई। वहीं, हैदराबाद में 91 mm हुई। इस वजह से चारमीनार के प्लास्टर का एक हिस्सा टूट गया। ASI ने बताया कि मीनार के दूसरे तल का टुकड़ा गिरा है। गिरा हुआ हिस्सा पत्थर के स्ट्रक्चर के ऊपर सजावटी हिस्सा था।

वहीं, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 26 मार्च को सबसे ज्यादा तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!