ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा में कानून का डंडा: 90 गुंडे बदमाशों को सीधी चेतावनी!” सुधर जाओ, वरना सलाखें तय!”

 

Netagiri.in—-जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने सख्ती का बड़ा संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 90 से अधिक निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों की विशेष परेड कराई गई।

 

  • इस दौरान सभी बदमाशों की हाजिरी लेकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई और उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
    परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सीधे कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बदमाशों को समाज की मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन जीने की समझाइश भी दी।
    पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना और चौकी स्तर पर उनकी निगरानी के लिए विशेष जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों पर अंकुश लगाना नहीं, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर सामान्य जीवन की ओर वापस लाना भी है। लगातार निगरानी और योजनाबद्ध कार्रवाई से जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत किया जा रहा है।

पुलिस की अपील:
आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!