ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतपत्र में गड़बड़ी, डोकरमना पंचायत में चुनाव चिन्हों में बदलाव से मचा हड़कंप

कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के पहले चरण में कोरबा जिले के कोरबा और करतला विकासखंड अंतर्गत पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। लेकिन, कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सीमांत ग्राम पंचायत डोकरमना में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।

सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है कि सरपंच पद के प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह में गड़बड़ी हो गई है। दरअसल, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव चिन्ह और मतदान केंद्र के सामने चस्पा मतपत्र के नमूने में दो प्रत्याशियों के चुनाव चिन्हों में बदलाव देखा गया।

मतपत्र में यह गम्भीर त्रुटि हुई है कि धनमती के नाम के सामने धनेश्वरी का चुनाव चिन्ह और धनेश्वरी के नाम के आगे धनमती का चुनाव चिन्ह है। यह गड़बड़ी कई मतदाताओं के लिए भ्रम पैदा कर रही है, खासकर उन ग्रामीणों के लिए जो साक्षर नहीं होते और चुनाव चिन्ह के आधार पर मतदान करते हैं। इस गड़बड़ी का असर सीधे चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है।

इसी मुद्दे पर मतदान केंद्र के बाहर हंगामा भी हुआ। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले का समाधान नहीं निकल सका था, और मतदाता तथा प्रत्याशी असमंजस में हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!