ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: बरामदे में पड़ी मिलीं मां-बेटी की लाशें, सिर कुचले गए

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर हुआ है। पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली है। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है।

SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला संवरा (45) और पूर्णिमा संवरा (24) के रूप में हुई है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है।

PM बोले – कांग्रेस की हमदर्दी दिखावटी, मुस्लिम नेतृत्व देने से क्यों कतराती है पार्टी

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!