ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

ज्योति के बांग्लादेश दौरे की जांच में नई हलचल, तख्तापलट से जुड़े ढाका यूनिवर्सिटी छात्रों के पास मिले वीडियो

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बांग्लादेश टूर की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक ज्योति पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश के कहने पर ही बांग्लादेश गई थी। इस दौरान वह दानिश के संपर्क में भी रही।

खास बात यह है कि ज्योति ने जिस ढाका यूनिवर्सिटी के आसपास के वीडियो बनाए, उसी के छात्रों ने यहां की शेख हसीना का तख्तापलट किया था। केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति से पता लगा रही हैं कि बांग्लादेश के तख्तापलट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की क्या भूमिका थी।

बांग्लादेश के ढाका में मैट्रो स्टेशन पर ब्लॉग बनाते हुए जाती यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा। - Dainik Bhaskar

क्या इसके बारे में ज्योति को कुछ पता है या दानिश ने उसे कोई ऐसी बात बताई थी।ज्योति फिलहाल 4 दिन के रिमांड पर हिसार पुलिस की कस्टडी में है। जहां उससे पुलिस के अलावा NIA, IB और मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत कई केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!