ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

जिला निर्वाचन की एसएसटी एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ टीम की संयुक्त कार्यवाहीकार्यवाही में लगभग 15 लाख रुपए और 1 किलो चांदी पकड़ा गया

Netagiri.in—जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह* के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा विधान सभा चुनाव 2023 को मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान एक बड़ी सफलता टीम को मिली है

दिनांक 03/11/23 को जिला बिलासपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जिला निर्वाचन की एसएसटी, एसएसटी, पुलिस और आरपीएफ की टीमों द्वारा वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग के दौरान बिना वैध दस्तावेज के नगद और चांदी परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। जिसका वर्णन निम्नानुसार है:

  1. थाना सकरी अंतर्गत एससटी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से 6,00,000/- रुपए नगद परिवहन पर कार्यवाही की गई।
  2. थाना मस्तूरी अंतर्गत एससटी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से 69,000/- रुपए नगद परिवहन पर कार्यवाही की गई।

3.थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के 3,42,000/- रुपए नगद परिवहन पर कार्यवाही की गई।

4.थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के 3,01,000/- रुपए नगद परिवहन पर कार्यवाही की गई।

5.थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के 1,50,000/- रुपए नगद और लगभग 1किग्रा. चांदी परिवहन पर कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में एफएसटी टीम के निश्चल चंद्र शुक्ला एसीएफ, प्र.आर.फूलसिंह बड्डे एसएसटी टीम के दयाशंकर राठौर ए.ई. जल संसाधन, प्र.आर. लक्ष्मीकांत कश्यप, आरपीएफ से एएसआई टी.आर.कुर्रे एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!