Netagiri.in—कोरबा 24 फरवरी 2023/ स्कूली बच्चों एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए और जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। परीक्षाओं के सुचारू संचालन एवं छात्र छात्राओं की परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान ना हो, इसके लिए जिले में आज से 31 मई 2023 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विशेष परिस्थितियों एवं शासकीय कार्यों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने की अनुमति संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अधीन होगी।
Related Articles
CG ब्रेकिंग न्यूज़ रिश्वतखोर इंजीनियर गिरफ्तार — ठेकेदार से बिल पास करने 1 लाख की मांग, 30 हजार लेते ACB ने दबोचा
November 21, 2025
CG NEWS : कोरबा में गोलीकांड का शिकार युवक कृष्णा पांडे की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार
January 17, 2025
बालको अस्पताल उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा मुहैया कराने हेतु कटिबद्ध
November 16, 2022


