ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

कश्मीर मसले पर भारत का साफ जवाब- बातचीत सिर्फ पाकिस्तान से होगी, ट्रम्प की पेशकश अस्वीकार्य

नई दिल्ली।’ भारत ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं है। इस मुद्दे को भारत-पाकिस्तान आपस में सुलाएंगे। यह बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को PoK खाली करना होगा। सभी मामले द्विपक्षीय तरीके से हल होंगे।

दरअसल, भारत के इस जवाब को जम्मू-कश्मीर विवाद को सुलझाने के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रम्प ने 11 मई को कहा था, ‘मैं दोनों के साथ मिलकर यह देखने की कोशिश करूंगा कि क्या ‘हजार साल’ बाद कश्मीर मुद्दे का कोई हल निकाला जा सकता है।’ 10 मई को ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर भारत-पाक के बीच सीजफायर होने की जानकारी दी थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!