ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बंदरों के डर से गिरी मासूम, 150 फीट गहरी खाई से निकाला गया 3 घंटे बाद

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के सरगुजा के रामगढ़ पहाड़ी में 11 साल की बच्ची परिवार के साथ पूजा करने गई थी। इस दौरान बच्ची बंदरों से डर गई। बंदरों से बचने के लिए पहाड़ी से 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। पैर और सिर पर चोटें आई हैं। 3 घंटे बाद रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, भैयाथान के डुमरिया निवासी बच्ची बेबी राजवाड़े सोमवार सुबह 9 बजे परिवार के 7 लोगों के साथ रामगढ़ पहुंची थी। रामगढ़ में सभी भगवान राम के मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। पहाड़ी पर मंदिर के आस-पास बंदर उछलकूद करते रहे हैं। एक महीने पहले 3 अप्रैल को भी एक बच्ची बंदरों के कारण करीब 200 फीट नीचे गिर गई थी।

इस दौरान रामगढ़ पहाड़ी में मंदिर पहुंचने से पहले चंदन मिट्टी के पास बंदरों से बचने के चक्कर में तुलेश्वर की बेटी बेबी राजवाड़े खाई के किनारे पहुंच गई। उसका संतुलन बिगड़ा और खाई में गिर गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!