Uncategorized
CG BREAKING : मुख्यालय में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात एक निरीक्षक ने खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस मुख्यालय में हडकंप मच गया, सुसाइड करने वाले निरीक्षक का नाम अशोक सिंह बताया गया है, जो मूलतः दुर्ग के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच में जुट गए है।


