ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकरायपुर

08 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तर प्रदेश राज्य का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर शिवकरण यादव गिरफ्तार

Netagiri.in— वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 20.03.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेडी नाका चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शिवकरण यादव निवासी बहादुर गंज उत्तरप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शिवकरण यादव को गिरफ्तार कर *उसके कब्जे से 08 किलो 800 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 88,000/- रूपये जप्त कर* आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 226/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी- शिवकरण यादव पिता कडेदीन उम्र 29 साल निवासी अयोध्या कोटरा बहादुर गंज थाना उॅचाहार जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश।*

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि किशोर सेठ, प्रआर गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, कमल धनगर, अमर चन्द्रा तथा थाना टिकरापारा से उनि. हरिशचंद मिश्रा तथा आर. अनिल पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!