ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

आईपीएस उदय किरण बने कोरबा
के कप्तान, प्रभार लेते ही पुलिसिंग को लेकर गिनाई प्राथमिकताएं

Netagiri.in–***कोरबा। प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस उदय किरण ने आज कोरबा जिले के कप्तानी का प्रभार संभाल लिया है। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने उन्हें आज एसपी का चार्ज सौंपा। एसपी उदय किरण 2015 बैच के आईपीएस है। और वे पूर्व भी कोरबा के एडिशनल एसपी रह चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात उदय किरण ने कहा कि अपराधों में कमी लाना, अपराधियों पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके अतिरिक्त बेसिक पुलिसिंग सामुदायिक पुलिसिंग, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध कार्यवाही पर फोकस रहेगा। उनके पदभार ग्रहण करने के दौरान एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी, अजाक डीएसपी,ट्रैफिक डीएसपी,समेत सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि उदय किरण पूर्व में 2 वर्ष पूर्व कोरबा के एडिशनल एसपी रह चुके थे। उनके एडिशनल एसपी रहने के दौरान जिले में आतंक मचाने वाले गुंडे बदमाश जिला छोड़कर भाग गए थे, और कई माफियाओं पर भी उदय किरण ने नकेल कसी थी। उदय किरण के एडिशनल एसपी सिटी रहने के दौरान जिले में शांति का वातावरण स्थापित हो गया था, और राजनैतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी भी ठंडे पड़ गए थे। चुनावी वर्ष में उदय किरण की पदस्थापना से उनके सामने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

यूनिवर्सिटी टॉपर व वगोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं उदय किरण, सेल्फ स्टडी से किया यूपीएससी क्रेक
2015 बैच के आईपीएस उदय किरण मूलतः आंध्र प्रदेश राज्य के करनूल जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय करनूल से पूरी की। जिसके बाद वे मैसूर यूनिवर्सिटी में स्नातक के लिए आ गए। मैसूर यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री लेकर वहीं से उन्होंने बायो केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया, जिसमें उन्होंने पूरे यूनिवर्सिटी में टॉप किया। पीजी में टॉप करने के बाद उदय किरण भारतीय विज्ञान संस्थान ( आईआईएमसी) बैंगलोर में पीएचड़ी करने आ गए। पीएचडी करते हुए अपना खर्च निकालने के लिए दिन में कॉलेज में छात्रों को पढ़ाते थे और फिर देर तक जाग कर सेल्फ स्टडी कर यूपीएससी की तैयारी करते थे। उन्होंने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर सलेक्शन ले लिया। और आईपीएस बन छत्तीसगढ़ कैडर चुना। यहां वे रायगढ़ जिले में प्रोबेशनरी आईपीएस रहें। वह फिर बिलासपुर जिले के कोतवाली सब डिवीजन में सीएसपी रहें। इस दौरान उन्होंने सिटी मॉल में बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल का खुलासा कर आरोपियों को जेल पहुंचाया और कई सफेद पोशों पर कार्यवाही की। उनके डर से कई बदमाश जिला छोड़ कर भाग गए थे।

बिलासपुर के बाद उनकी पोस्टिंग महासमुंद में हुई। जहां तत्कालीन विधायक विमल चोपड़ा से हुए विवाद मे वे चर्चा में आए। उसके बाद उदय किरण भिलाई एसटीएफ में रहे। जिसके बाद हुए कोरबा में एडिशनल एसपी रहे। फिर दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी रहे। दंतेवाड़ा के बाद वह नारायणपुर के एसपी बने। नारायणपुर के बाद कुछ समय के लिए पीएचक्यू में बिता कर वे बिलासपुर पुलिस रेंज के जीपीएम जिले के एसपी बने। आज उन्होंने बिलासपुर पुलिस रेंज के दूसरे सबसे बड़े व औद्योगिक जिले कोरबा में एसपी का पदभार सम्हाला हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!