ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा बिग ब्रेकिंग: देर रात गुंडागर्दी का तांडव, ASI के बेटे को बोलेरो से कुचला गंभीर हालत में अपोलो रीफर, पत्रकार का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

Netagiri.in—-कोरबा। शहर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। अज्ञात युवकों के एक समूह ने पहले एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पुत्र को बोलेरो वाहन से कुचल दिया, वहीं पीछा कर रहे युवा पत्रकार का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। घायल पत्रकार से नकदी और कीमती सामान लूटे जाने का भी आरोप है। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी था लेकिन गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि रात्रे को अपोलो रेफर किया गया है

 

रास्ता खाली होने के बावजूद शुरू किया विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे बुधवारी बाईपास मार्ग पर कुछ युवक कार में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन वहां पहुंचा और रास्ता खाली होने के बावजूद वाहन हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस के दौरान ASI रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि रात्रे (दादू) वाहन से बाहर निकले, तभी बोलेरो चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार में वाहन बढ़ाकर उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।
पत्रकार ने किया पीछा, रास्ते में घेरकर हमला
घटना के बाद युवा पत्रकार अरविंद राठौर और उनके साथी साहिल निर्मलकर स्कूटी से बोलेरो का पीछा करने लगे। आरोप है कि एनटीपीसी मार्ग होते हुए बलगी मोड़ के पास हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। वहां पत्रकार को स्कूटी से नीचे गिराकर जबरन वाहन में बैठाया गया और सुनसान स्थान पर ले जाया गया।
25-30 युवकों ने की मारपीट, फायरिंग का भी आरोप
पीड़ित पक्ष के अनुसार बलगी क्षेत्र में 25 से 30 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान एक युवक ने पिस्टलनुमा हथियार कनपटी पर तान दिया तथा हवा में फायरिंग की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को हमलावर मृत समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
1 लाख नकदी, मोबाइल और सोने की चेन और अंगूठी

Oplus_16908288

लूटने का आरोप
घायल पत्रकार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके पास रखे करीब एक लाख रुपये, आईफोन, सोने की अंगूठी और सोने की चेन भी छीन ली।
होश आने पर साथियों को दी जानकारी

 


कुछ समय बाद होश में आने पर पत्रकार ने दूसरे मोबाइल से अपने साथियों को सूचना दी। साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ASI के पुत्र का भी उपचार चल रहा  था लेकिन हालत गंभीर होने के चलते अपोलो रेफर किया गया है फिलहाल कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए और बुधवारी बाईपास से लेकर बलगी मोड़ तक जांच शुरू की गई। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की जानकारी है। कुछ संदेहों को पुलिस में हिरासत में भी लिया है धिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!