ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

कोरबा: फ़्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह गिरफ्तार, महिलाओं से करोड़ों की ठगी के मामले में पूछताछ जारी

कोरबा। कोतवाली पुलिस ने फ़्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह को करोड़ों की ठगी के मामले में हिरासत में लिया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर इस गिरोह ने जिले भर में ठगी का जाल बिछा रखा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा

फ़्लोरा मैक्स कंपनी भोली-भाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लोन दिलाने के बहाने बड़े पैमाने पर ठगी कर रही थी। महिलाओं को ब्याज का लालच देकर इस गिरोह ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। कंपनी ने ग्रामीण और मध्यमवर्गीय महिलाओं को अपनी योजनाओं का शिकार बनाया, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया।

सभ्रांत परिवार की महिलाएं भी शामिल

सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह में शहर के कुछ प्रतिष्ठित परिवारों की महिलाएं भी शामिल थीं। ये महिलाएं गांवों और मध्यमवर्गीय समाज की महिलाओं को चकाचौंध और फर्जी वादों से लुभाती थीं। जानकारी यह भी मिली है कि गिरोह में एक नगर सैनिक की पत्नी का भी हाथ है, जो ग्रामीण महिलाओं को ठगने का काम करती थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!