कोरबा को मिला 30 करोड़ का विकास पैकेज, अटल परिसर का लोकार्पण और प्रतिमा का अनावरण
30 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण ✅ अटल परिसर का लोकार्पण और प्रतिमा अनावरण ✅ 192 नगरीय निकायों में अटल प्रतिमा लगाने की योजना ✅ कोरबा को स्वच्छता में देश में 8वीं रैंक ✅ 67 वार्डों में बिना भेदभाव विकास का संकल्प ---


कोरबा | 20 जुलाई 2025 | रिपोर्ट – Netagiri.in—
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने रविवार को कोरबा नगर निगम क्षेत्र में करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा — “अटल परिसर” का लोकार्पण और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण।
—30 करोड़ के कार्यों में क्या शामिल है?
🔹 74 कार्यों का भूमिपूजन: ₹24.76 करोड़
🔹 19 कार्यों का लोकार्पण: ₹4.60 करोड़
🔹 कोरबा नगर निगम को अतिरिक्त ₹18 करोड़ की घोषणा
इस अवसर पर विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, पार्षदगण, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

—
“शहर को अपना घर समझें और स्वच्छ रखें” – उपमुख्यमंत्री अरुण साव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा:
“जिस तरह हर व्यक्ति अपना घर स्वच्छ रखता है, उसी तरह शहर को भी घर समझकर साफ रखें। स्वच्छता अभियान में कोरबा देशभर में 8वीं रैंक पर है, यह गर्व की बात है।”
उन्होंने कहा:
> “ *छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने में अटल जी का आशीर्वाद रहा है। उनकी प्रेरणा से ही यह राज्य बना, और आज प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। इसलिए प्रदेश के सभी 192 नगरीय निकायों में अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।”
श्री साव ने बताया कि अब तक कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ रुपये विकास के लिए मिल चुके हैं। साथ ही DMF फंड से भी कार्य जारी हैं।*
CSR से मेडिकल कॉलेज को तोहफा
कार्यक्रम में SECL के CSR फंड से खरीदी गई 3 बसें, एक सेक्शन मशीन और एक ई-वाहन को मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों की सेवा हेतु हरी झंडी दिखाई गई।
साथ ही 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चाबी और स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
—
“बिना भेदभाव सभी वार्डों में होगा विकास” – उद्योग मंत्री देवांगन
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा:
“मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री साव के नेतृत्व में जनता के पैसे को जनता के हित में लगाया जा रहा है। कोरबा के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।”
उन्होंने छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति को रोजगारोन्मुखी बताते हुए कहा कि इससे राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश और युवाओं के लिए अवसर पैदा हुए हैं।
–
कोरबा बना वाटर प्लस और थ्री स्टार शहर
नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि कोरबा नगर निगम ने 26वीं रैंक से छलांग लगाकर 8वीं रैंक हासिल की है।
निगम को अब वाटर प्लस प्रमाणन और थ्री स्टार रैंकिंग भी प्राप्त है।
रिपोर्ट – नेतागिरी.in डेस्क | कोरबा


