ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा: आदतन दुराचारी ने महिला से किया दुष्कर्म, सख्त कार्रवाई की मांग

कोरबा। मंगलवार की शाम एक आदतन दुराचारी ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दिशा मैदान जाने वाली महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने न केवल उसके साथ शारीरिक हिंसा की, बल्कि ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, और महिला ने आज सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

घटना के अनुसार, 40 वर्षीय महिला मंगलवार शाम करीब 6 बजे दिशा मैदान की ओर नदी की तरफ गई थी। वापस लौटते वक्त वह पानी भरने के लिए रुकी थी, तभी आरोपी महेत्तर केवट (जो भिखारी डेरा सर्वमंगल मंदिर के पास रहता है) ने पीछे से आकर महिला को पकड़ लिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के गले को दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकला।

घटना के बाद महिला किसी तरह रात 12 बजे अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। रात होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने थाने नहीं जा पाई। सुबह होते ही महिला ने वार्ड पार्षद और परिजनों के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महेत्तर केवट को भिखारी डेरा से हिरासत में ले लिया है।

वार्ड पार्षद ने बताया कि आरोपी एक आदतन बदमाश है और इससे पहले भी वह महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामलों में जेल जा चुका है। बावजूद इसके, आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी, जिसके कारण वह फिर से इस प्रकार के अपराध को अंजाम दे रहा है। पार्षद ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!