ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
actionकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

महिला सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही को कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने सराहा दिया धन्यवाद. … सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही एक्शन में आए कप्तान सिद्धार्थ तिवारी….

 

Netagiri.in—कोरबा पुलिस अधीक्षक की महिला सुरक्षा को लेकर त्वरित कार्यवाही को लेकर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने पुलिस के इस कार्य को लेकर सराहा है और धन्यवाद दिया है
उन्होंने कहा है कि

  1. कोरबा के सोशल मीडिया में चल रहा यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है जो महिला सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतनीय है, मामले की गंभीरता को समझ कर तत्काल एसपी कोरबा के संज्ञान में लाया गया जिस पर पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए मनचले युवकों की खबर ली और कार्यवाही भी किया,कोरबा में महिला सुरक्षा को लेकर शाशन- प्रशासन व जनप्रतिनिधी सदैव सजग रहेंगे,उम्मीद करती हूं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नही बरती जाएगी, इस पूरे मामले में युवती की सजगता के साथ साथ उसके निडरता भी तारीफे. काबिल है

 

13 June 2025

 

दरअसल सोशल मीडिया में कोरबा जिले के टीपी नगर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवती ने राह चलते दो मनचले को उसका सही रास्ता दिखाया इस वीडियो में दिखाया गया है की युवती वीडियो बनाते हुए युवकों के बाइक के पीछे आती है और फिर उनके बाइक की चाबी निकाल कर पूछती है कि तुमने मुझे पब जाने के लिए कहा क्या मुझे जानते हो इतना ही नहीं युवती ने उनको आइंदा कभी बदतमीजी नहीं करने और अच्छे से पढ़ने लिखने की सलाह दी
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो जब पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के संज्ञान में आया तो वे एक्शन में आए और उन्होंने दोनों मनचलों के ऊपर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद पुलिस ने

CG12BL1770 के मालिक (चालक)● दीपक कुमार खुटे, पिता – शत्रुघ्न लाल खुटे, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – सैंडल, थाना – उरगा, जिला – कोरबा व मोटरसाइकिल के सवार साथी ● सुरेंद्र कुर्रे, पिता – तिहारू राम कुर्रे, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – चांपा जगदल्ला, अंबेडकर चौक, थाना – चांपा, जिला – जांजगीर-चांपा इन दोनों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए प्रतिबंध किया गया व मोटरसाइकिल क्रमांक CG12BL1770 के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 183(1), 184, 146, 196 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल जप्त की नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई एवं मामले को न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अपील

*कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओ का सम्मान करें, कोरबा शहर के जन जीवन चाल-चलन मे व्यवहारिकता लाते हुए कोरबा शहर का नाम अच्छे कार्यो मे रोशन करें*

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!