ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

KORBA NEWS: संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज का काम शुरू, 30.96 करोड़ की लागत से बदलेगी शहर की तस्वीर

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी रहे मौजूद

  1. Netagiri.in- कोरबा शहर की एक बड़ी और लंबे समय से प्रतीक्षित मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। संजय नगर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और आवागमन की परेशानी से निजात दिलाने के लिए वायशेप अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत ने की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

    15 साल की परेशानी से मिलेगी मुक्ति


  2. संजय नगर रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने के कारण पिछले करीब 15 वर्षों से शहरवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे स्टेशन जाने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित इस फाटक के बंद होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई बार उन्हें वैकल्पिक मार्ग से होकर जाना पड़ता था। अब 30 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह अंडरब्रिज इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
    डीएमएफ मद से मिली 30.96 करोड़ की स्वीकृति
    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद के माध्यम से कोरबा में बड़े प्रोजेक्ट के साथ छोटे-छोटे विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज के लिए राशि स्वीकृत कराई गई है।
    उन्होंने बताया कि परियोजना के दायरे में आने वाली शासकीय भूमि पर बने मकानों के मालिकों को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई है। अंडरब्रिज का निर्माण लगभग एक से सवा साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बनने से कोतवाली क्षेत्र, पुरानी बस्ती और रेलवे स्टेशन की ओर आवागमन अधिक सुगम होगा।
    मंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही सुनालिया पुल से राताखार की ओर नहर किनारे सड़क और पुल का निर्माण लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसकी तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं।
    हादसों और जाम से मिलेगी राहत: महापौर
    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि वह स्वयं संजय नगर वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं और इस रेलवे फाटक के कारण होने वाली परेशानियों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
    पुरानी बस्ती के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत: गोपाल मोदी
    भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि संजय नगर रेलवे फाटक की समस्या से पुराना शहर लंबे समय से जूझ रहा था। व्यापारी वर्ग से लेकर आम नागरिकों तक को फाटक बंद होने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई लोगों को पुराना बस स्टैंड, दर्री रोड और नहर मार्ग से होकर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
    ऐसा होगा संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज
    कुल लंबाई (आरयूबी): 455 मीटर
    बॉक्स की लंबाई: 28.80 मीटर
    बॉक्स की ऊंचाई: 4.50 मीटर
    पुल की चौड़ाई: 8.50 मीटर
    कैरेजवे: 7.50 मीटर
    यू-टाइप रिटर्न की लंबाई: 426.20 मीटर
    सोनालिया ज्वेलर्स की ओर: 175.60 मीटर
    रेलवे स्टेशन की ओर: 125.60 मीटर
    पुरानी बस्ती की ओर: 125 मीटर
    कार्यक्रम में नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, पार्षदगण, भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    मेरी खबर को और संक्षिप्त करें
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!