ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा पुलिस की पहल: अब हर सर्राफा दुकान में अनिवार्य होंगे हाई-क्वालिटी CCTV कैमरे

कोरबा, 22 मई 2025: जिले में अपराध नियंत्रण और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “सजग कोरबा” अभियान के तहत सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों को सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में यह कदम जिले में बढ़ते अपराध की आशंकाओं को देखते हुए उठाया गया है।

पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सभी सर्राफा दुकानें और गोल्ड लोन कार्यालय उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों से युक्त हों, जो दुकान के मुख्य प्रवेश द्वार, लेन-देन काउंटर, सेफ रूम तथा बाहर के हिस्सों की पूरी निगरानी करें। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखी जाए और उनकी समय-समय पर जांच की जाए।

इसके अलावा, रात्रिकालीन समय में प्रतिष्ठानों के भीतर और बाहर समुचित रोशनी की व्यवस्था, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की तैनाती, और नकदी या आभूषणों के परिवहन के समय विशेष सतर्कता बरतने की भी सिफारिश की गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!