ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

स्कूली बच्चों को धूम्रपान व नशा संबंधी सामग्री बेचने पर कोरबा पुलिस अब करेगी सख्त कार्रवाई. पहले दिन ही सात दुकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

 

Netagiri.in—+♦पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा थाना/चौकी अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल कॉलेज के आसपास चाय बार एवं पान ठेला जहां स्कूली बच्चों को सिगरेट तंबाकू आदि बेचने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

 

जिस पर थाना सिविल लाइन के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, आईटीआई कॉलेज, साडा कन्या स्कूल एवं शिक्षण संस्थान के आसपास सिविल लाइन थाना के द्वारा कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।

जिसमें पुलिस के द्वारा माधव प्रसाद केसरवानी, हरीश कुमार साहू शिशु मंदिर स्कूल बुधवारी के पास, विजय भगत, रोहित भगत यातायात थाना के पास रामपुर, पिंकी साहू, दिनेश कुमार चंद्र, शुभम साहू सिंगापुर रामको रामपुर के पास के दुकानो में कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। सिविल लाइन रामपुर पुलिस के द्वारा 07 दुकानों पर कोटपा अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया

वहीं पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी का सख्त निर्देश है कि आगे भी लगातार इस तरह की जांच करते हुए दुकानदारों पर को टप्पा एक्ट के तहत कारवाइयां जारी रहेगी

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!