कोरबा
कोरबा: “स्नेह सदन” वृद्धाश्रम की शुरुआत, प्रशांति वृद्धाश्रम के भविष्य पर सवाल
कोरबा। नगर पालिक निगम और समाज कल्याण विभाग द्वारा सर्वमंगला मंदिर के पीछे भंडारा गृह भवन को नया 60-सीटर वृद्धाश्रम “स्नेह सदन” में तब्दील कर दिया गया है। इसके नवीनीकरण पर 55 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
प्रशासन ने बताया कि “स्नेह सदन” का संचालन नगर निगम और समाज कल्याण विभाग द्वारा सीधे किया जाएगा। इसी बीच, पुराने प्रशांति वृद्धाश्रम को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 23 वर्षों से चल रहे प्रशांति वृद्धाश्रम के बंद होने और वहां निवासरत बुजुर्गों को नए वृद्धाश्रम में भेजे जाने की कोई स्पष्टता नहीं है।
महत्वपूर्ण है कि प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन अब तक नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा बिना किसी सरकारी अनुदान के जनसहयोग से किया जा रहा था। क्या नया वृद्धाश्रम पुराने का स्थान लेगा, यह देखना अभी बाकी है।


