ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला केस…. 25 अप्रैल तक जेल में रहेंगे लखमा

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। लखमा 25 अप्रैल तक जेल में रहेंगे। इसके पहले वे दो बार EOW की रिमांड में थे, जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। लखमा की गिरफ्तारी 15 जनवरी को हुई थी।

इससे पहले, लखमा को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए EOW ने आवेदन लगाया था। जिसके बाद 4 अप्रैल से 7 अप्रैल और फिर 7 से 11 अप्रैल तक लखमा को कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था। EOW ने लखमा से कुल 7 दिन तक पूछताछ की। अब इन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!