ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

लखमा के करीबी स्टील कारोबारी के घर EOW की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों ठिकानों पर रेड जारी

दुर्ग/रायपुर. आबकारी घोटाला मामले में जेल में बंद मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है. प्रदेश के 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई है. दुर्ग, भिलाई, महासमुंद, धमतरी और रायपुर के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. सबसे बड़ी कार्रवाई दुर्ग में चल रही है. दुर्ग में आम्रपाली सोसाइटी स्थित अशोक अग्रवाल और भाई विनय अग्रवाल के निवास, जो स्टील इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं, उनके यहां कार्रवाई चल रही है. अशोक अग्रवाल के भाई विनय अग्रवाल के घर भी छापा पड़ा है.

इसके साथ ही दुर्ग जिले के दो अन्य करीबियों के निवास पर भी कार्रवाई जारी है.अशोक अग्रवाल के निवास पर एसीबी के 9 अधिकारी मौजूद हैं. बैंक खातों के डिटेल्स की जांच की जा रही है.

साथ ही स्टील कारोबार से जुड़े दस्तावेज भी टीम खंगाल रही है. एसीबी-ईओडब्लयू की छापेमार कार्रवाई में उद्योगपतियों और नामी हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी शामिल हैं.

नहरू नगर स्थित स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय गोयल के निवास, उद्योगपति बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के निवास पर भी छापा पड़ा है. वहीं शनिचरी बाजार में बिल्डर्स विश्वजीत गुप्ता के निवास पर भी रेड पड़ी है. अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है. इसके अलावा एसीबी-ईओडब्लयू की टीम महसमुंद पहुंची है, यहां दो जगह पर छापा मारा गया है. सांकरा में कैलाश अग्रवाल और बसना में जय भगवान अग्रवाल के ठिकानों पर ईओडब्लू ने छापा मारा है. दो वाहनो में 20 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम पहुंची और रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!