ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

मणिपुर CM बोले- हिंसा का जल्द स्थायी समाधान निकालेंगे

इंफाल , मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें दोनों मणिपुर हिंसा का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अभी हालात नाजुक होने के कारण समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि म्यांमार के शरणार्थियों के यूनाइटेड नेशन्स (UN) की गाइडलाइन के अनुसार व्यवहार किया जा रहा है।

CM बीरेन सिंह ने गुरुवार को कॉमरेड नुपी लान की याद में हो रहे एक कार्यक्रम में यह बात कही। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से मणिपुर के 6 पुलिस थाना क्षेत्रों में फिर से लागू आर्म्ड फोर्स स्पेशल प्रोटेक्शन एक्ट (AFSPA) हटाने की मांग की है।

मणिपुर में कुकी-मैतेई के बीच 570 से ज्यादा दिनों से हिंसा जारी है। इस हिंसा में 237 मौतें हुईं, 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए, 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। अब तक 11 हजार FIR दर्ज की गईं हैं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!