ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

*बस्तर के विकास को गति के लिए बेहतर ढंग से कार्य करें: प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल*

netagiri.in *शिल्पकलाओं में सिद्धहस्त कलाकरों को किया जाए प्रोत्साहित*

*केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं केक्रियान्वयन की समीक्षा*

रायपुर, 11 मार्च 2024/ शिक्षा मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विकसित बस्तर बनाना होगा। बस्तर के विकास के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे बस्तर का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि बस्तर की शिल्पकलाओं की अलग पहचान है इनकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांग है। यहां के शिल्पकारों को चिन्हांकित कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। श्री अग्रवाल आज जगदलपुर जिला मुख्यालय में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयान की समीक्षा कर रहे थे।

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए नगरनार एवं किलेपाल में नवीन कॉलेज खोलने के लिए जमीन चिन्हाकन की जानकारी ली और कॉलेज भवन, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए आवास सहित खेल मैैदान इत्यादि के निर्माण हेतु 15-15 एकड़ भूमि चिन्हित कर आरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चित्रकोट जलप्रपात स्थल में विकास कार्यों को तेजी से करने पर जोर देते हुए लाईट एण्ड साउण्ड शो को प्रारंभ करवाने हेतु समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के किसानों के खातों में अंतर की राशि वितरण की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग के द्वारा पात्र हितग्राही के खातों का आधार सिडिंग सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें।

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने नियद नेल्लानार सहित केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति हेतु पुख्ता व्यवस्था करने पर जोर दिया। इसी प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी से संबंधित योजनाओं को विेशेष फोकस कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में मरम्मत योग्य स्कूलों के सुधार कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। ऐसे स्कूल जहां एक एकड़ से अधिक जमीन हो उन जगहों पर वन विभाग के समन्वय से वृक्षारोपण करवाने की पहल की जाए। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालन कर स्कूली बच्चों को आधुनिक पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। इस हेतु बैंकों के सीएसआर मद का उपयोग किया जा सकता है।

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने सरकार द्वारा शुरू की गई नवाचार न्योता भोजन के लिए अधिक से अधिक लोगों व समाज प्रमुखों को जुड़ने हेतु प्रेरित करने पर बल देते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन किसी भी एक स्कूल के बच्चों को सम्पूर्ण पोषणयुक्त आहार देने के लिए आग्रह किया जाए। बैठक में विधायक सर्वश्री किरण देव, लखेश्वर बघेल, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!