ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

केरल मिनी पाकिस्तान, बोले मंत्री नितेश राणे

पुणे। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा- केरल मिनी पाकिस्तान है। राहुल और प्रियंका गांधी मुस्लिमों की वजह से वहां से चुनाव जीतते हैं। राणे ने रविवार को पुणे जिले के पुरंदर की रैली में कहा- राहुल-प्रियंका को सभी आतंकवादी वोट देते हैं। यह सच है, आप पूछ सकते हैं। वे आतंकवादियों को अपने साथ लेकर सांसद बने हैं।

राणे ने कहा- राहुल और प्रियंका के चुनाव जीतने पर जो भी कहा वो वायनाड के भाजपा नेताओं ने भी कहा। आप किसी से भी पूछ सकते हैं। राहुल-प्रियंका का समर्थन करने वाले लोग कौन हैं? कौन से संगठन उनका समर्थन करते हैं? क्या कांग्रेस सामने आकर कह सकती है कि हम गलत हैं? क्या वे कह सकते हैं कि चुनावों में राहुल और प्रियंका का एक भी आतंकवादी संगठन ने समर्थन नहीं किया? हम और सबूत देंगे। मैंने जो कुछ भी कहा वह तथ्यों पर आधारित था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!