WhatsApp Image 2025-01-26 at 3.15.33 PM
WhatsApp Image 2025-01-26 at 3.15.33 PM
WhatsApp Image 2025-01-26 at 3.15.33 PM
WhatsApp Image 2025-04-02 at 9.14.13 AM
राजनीति

चुनावी खबर: CM साय के समधी चुनावी मैदान में:मंत्री श्यामबिहारी की बहू को भी टिकट

Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं। इन चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही दलों में कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार चुनावी मैदान में हैं। इनमें मुख्यमंत्री के समधी और एक मंत्री की बहू भी हैं।

साथ ही एक और मंत्री के भाई तो निर्विरोध पार्षद पद का चुनाव जीत भी गए हैं। इनके अलावा बीजेपी के ही 2 पूर्व मंत्रियों के 3 रिलेटिव मैदान में हैं। कांग्रेस की बात करें तो, एक पूर्व मंत्री के परिवार का सदस्य चुनाव लड़ रहा है तो वहीं, कांग्रेस मेयर के पति और एक पूर्व महापौर की पत्नी को भी टिकट मिली है।

बात करें, मौजूदा मंत्रियों के रिश्तेदारों की तो, कोरबा में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई नरेंद्र पार्षद पद का चुनाव निर्विरोध जीत गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी की बहू चंपा जायसवाल नगर पंचायत झगराखांड से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

चंपा जायसवाल श्यामबिहारी जायसवाल के भांजे पार्षद उमेश जायसवाल की पत्नी हैं। धमतरी जिला पंचायत सदस्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी टीकाराम कंवर चुनाव लड़ रहे हैं। पंचायत और नगरीय निकाय दोनों को मिलाकर 3 बीजेपी विधायकों के परिवार के सदस्य चुनावी मैदान में हैं। वहीं एक कांग्रेस विधायक की पत्नी को टिकट मिला है।

रायपुर में बड़े नेताओं की पत्नी चुनावी मैदान में

  • पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे तो मैदान में हैं हीं साथ ही मौजूदा कार्यकाल के मेयर एजाज ढेबर की पत्नी भी पार्षद चुनाव लड़ रही हैं।
  • भाजपा ने नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष रह चुकीं मीनल चौबे को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। मीनल भी भाजपा से ही पार्षद रह चुके छगन चौबे की पत्नी हैं।
  • यतियतन लाल वार्ड से कांग्रेस नेता जीत सिंह ने खुद पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। साथ ही पत्नी गायत्री सिंह को मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा कर दिया है।
  • भरतपुर-सोनहत की बीजेपी विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र-15 से नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह को बनाया है।

    ऐसे में मोनिका सिंह का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी के साथ-साथ बीजेपी के प्रत्याशी से भी होगा। इस सीट पर दिलचस्प बात यह भी है कि, यहां कांग्रेस से समर्थित प्रत्याशी पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह कोर्राम को बनाया गया है।

    तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में राज्यमंत्री थे। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने तुलेश्वर सिंह की बेटी शशि सिंह कोर्राम को प्रत्याशी बनाया था। शशि सिंह भी जिला पंचायत सदस्य रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!