सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने जवाहर नवोदय विद्यालय छुरीकला का किया आकस्मिक निरीक्षण

Netagiri.in____कोरबा— सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने शुक्रवार 9 जनवरी को जिला कोरबा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, छुरीकला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली।

सांसद महंत ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और वातावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए छात्रों को पढ़ाई के लिए और अधिक बेहतर व अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रतिभा शर्मा सहित शिक्षकगण राम अवतार साकरे, संतोष चौरसिया, अंजली चौरसिया, अनामिका मिश्रा, ओएस डी.एस. शर्मा एवं काउंसलर आराधना सिंह से चर्चा कर शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि किरण कुमार चौरसिया भी उपस्थित रहे। सांसद ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।


