ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

सांसद ज्योत्सना महंत ने अमित शाह से मांगा आईसीएमआई
0 सहकारिता संरचना के विकास के लिए दिया प्रेषित किया ज्ञापन

Netagiri.in—भारत सरकार के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कोरबा प्रवास पर क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मां सर्वमंगला की पावन भूमि पर अभिवादन करते हुए मांग किया है। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती महंत ने छत्तीसगढ़ राज्य सहित औद्योगिक जिला कोरबा में सहकारिता संरचना के विकास के लिए प्रेषित ज्ञापन में आग्रह किया है कि सहकारिता संरचना हेतु इंडियन को-आपरेटिव मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईसीएमआई) की राज्य स्तर पर स्थापना कराई जाए। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिला स्तर पर संयुक्त सहकार भवन की स्थापना कराई जाए साथ ही जिला खनिज न्यास मद से 2 प्रतिशत की भागीदारी (सहकारिता अधोसंरचना एवं कार्यशील पूंजी) की स्थापना करने हेतु निर्देशित करें। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचीं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत स्थानीय अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!