ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

इनामी नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, आत्मसमर्पण करने वालों में एक दंपति भी शामिल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है. आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

22 नक्सलियों ने सुकमा एसपी और सीआरपीएफ के डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में शामिल 1 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 8-8 लाख रुपये, 1 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 5-5 लाख रुपये, 2 पुरुष और 5 महिला नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपये और 1 पुरुष नक्सली पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

इस तरह कुल मिलाकर इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को बीजापुर में 2 इनामी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था. तीन अलग-अलग क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों ने इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बम बनाने और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई थी.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!