ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

नगर पंचायत छूरी की अध्यक्ष नीलम अशोक देवांगन करती हैं अपने ही वार्ड का विकास नाराज पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेसी एवं बीजेपी समर्थक पार्षद समेत क्षेत्र की जनता में भी आक्रोशित ,अब अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में

Chattisgarh Korba कोरबा जिले के छुरी नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पार्षदों ने एक आवेदन नगर पंचायत छुरी के CMO को सौंप दिया है। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां नगर पंचायत की अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की है। इसके बावजूद नगर पंचायत छुरी के पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पार्षदों ने लगाए अध्यक्ष पर आरोप

पार्षदों ने छुरी CMO को बताया है कि अध्यक्ष नीलम अशोक देवांगन के तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उनके कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में कराए गए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन है। पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए चर्चा व बैठक के सुझाव को नजरअंदाज किया जाता है। पद प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए किसी भी विकास कार्य को प्राथमिकता से कराने में अध्यक्ष के द्वारा रुचि नहीं ली जाती। जिससे नगर के कई विकास कार्य थमे पड़े हैं। अध्यक्ष द्वारा केवल अपने वार्ड पर विकास कार्य को तवज्जो दी जाती है न कि अन्य किसी वार्ड पर अध्यक्ष द्वारा ध्यान दिया जाता है। जिसकी वजह से नगर पंचायत छुरी में सभी वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह बाधित है।

छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष को मिलाकर 14 पार्षद हैं। इनमें से कांग्रेस पार्षद समेत बीजेपी के नाराज़ पार्षदों ने सोमवार दोपहर को छुरी नगर पंचायत CMO को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष नीलम अशोक देवांगन के खिलाफ शिकायत की है। अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से पार्षद काफी नाराज हैं। पार्षदों ने CMO से यहां जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव के लिए तिथि निर्धारत करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पार्षदों के इस तरह से मोर्चा खोलने से अध्यक्ष की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!