ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज की नई कार्यकारिणी गठित

 

 

कोरबा—छत्तीसगढ़ हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज, जो कि अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा (पंजीयन क्रमांक 28/1935/36) से संबद्ध है, की कोरबा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज राय की सहमति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज महतो की अनुशंसा पर किया गया है।

प्रदेश स्तर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे (भोपाल) हैं, जबकि प्रदेश महासचिव श्री शरद कौशिक, संगठन महासचिव श्री आनंद शिवहरे, प्रचार महासचिव श्री हंसराज डहवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री अजय जायसवाल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

कोरबा जिला कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार की गई है —

अध्यक्ष: श्री खुशाल जायसवाल (श्यामु), हरदी बाजार
कार्यकारी अध्यक्ष: श्री जन्मेजय जायसवाल, दीपका
उपाध्यक्ष: श्री मुकेश जायसवाल, श्री प्रदीप जायसवाल, श्रीमती रेणु जायसवाल, श्री सुभाष महता (सालिहाभाठा)
सचिव: श्री नरेन्द्र मोहन पाराशर, बरपाली
सहसचिव: श्री आनंद चौकसे, दीपका
कोषाध्यक्ष: श्री सत्यप्रकाश जायसवाल, बाल्को
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष: श्रीमती कुंती जायसवाल, कोरबा
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष: श्री ज्ञान जायसवाल, दीपका

कार्यकारिणी सदस्य:
श्री कोमल जायसवाल (दरी), श्री किशन जायसवाल (जमनीपाली), श्री शिव जायसवाल (कोरबा), श्री राकेश कौशिक (करतला), श्री अश्वनी जायसवाल (फरसवानी), श्री योगेश जायसवाल (कोरबा), श्री मनोज जायसवाल (दीपका)।

प्रदेश अध्यक्ष ने कोरबा जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रति समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और सेवा भावना के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाज के उत्थान, एकता और सशक्तिकरण के दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!