ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

नवपदस्थ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय का किया निरीक्षण


जांजगीर-चाम्पा 08 जनवरी 2024/ जांजगीर-चाम्पा जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लेते हुए अपर कलेक्टर कक्ष, एनआईसी, भू अभिलेख शाखा, रिकार्ड रूम, खनिज शाखा, वित्त शाखा, शिकायत शाखा, लोक सेवा केन्द्र, खाद्य विभाग, सांख्यिकी विभाग सहित अधीक्षक एवं अन्य शाखाओ व कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने सभी शाखाओं के रिकार्ड को सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर सहित शौचालय की साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!