ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

अंतराष्ट्रीय दिब्यांँग दिवस पर कोरबा के दिव्यांग कर्मी प्रकाश खाकसे छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के हाथों हुए सम्मानित…. राज्य स्तरीय पुरुस्कार से किया गया सम्मानित

 

Netagiri.in—-कोरबा / अंतराष्ट्रीय दिब्यांँग दिवस 03 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर मे छ ग शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा उत्कृष्ट दिब्यांँग सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर 2024-25 मे किए गए दिब्यांँगजन सशक्तिकरण हेतु इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कोरबा के प्रकाश खाकसे को छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री समाज कल्याण विभाग छ ग शासन रायपुर के हाथों राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।प्रकश खाकसे वर्तमान मे कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोरबा मे शासकीय कर्मचारी के रूप मे कार्यरत हैँ व छत्तीसगढ़ दिब्यांँग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष भी हैँ। इनके द्वारा छत्तीसगढ़ के बेरोजगार दिब्यांगों एवं दिब्यांँग कर्मचारियों के हक और अधिकार के लिए पिछले 20वर्षो से सतत संघर्षशील रहे यह पुरुष्कार इनके संघर्ष का परिणाम है।
दिब्यांँग कर्मचारियों व बेरोजगार दिब्यांग वर्ग के लिए किए गए इनके संघर्षों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें यह पुरुस्कार दिया गया, इनके इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के दिब्यांँग साथियों व दिब्यांग कर्मचारियों तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन जिला शाखा कोरबा के पदाधिकारी श्री के. आर. डहरिया, तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, मानसिंह राठिया, एस एन शिव, नित्यानंद यादव, पेंशनर प्रकोष्ठ के श्री प्यारेलाल चौधरी, एस के द्विवेदी, आर के पाण्डेय, नकुल सिंह राजवाड़े एवं प्रदीप चंद्रा साथियों के द्वारा हर्ष ब्यक्त किया गया।
प्रकाश खाकसे द्वारा बताया गया की सरकार द्वारा अंतराष्ट्रीय दिब्यांँग दिवस पर मेरा सम्मान किया गया उसके लिए आभरी हूँ एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए सरकार से अपेक्षा करता हूँ की दिब्यांँग कर्मचारी अधिकारी एवं बेरोजगार दिब्यांगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिये जाने वाले सुविधाओं को उन्हें शत प्रतिशत प्रदान किए जाएँ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!