ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन कर्रेगट्टा: छठे दिन भी मुठभेड़, IED ब्लास्ट से CRPF जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का आज छठा दिन है. इस बीच आज सुबह सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा कर्रेगुट्टा के पास जोला ग्राम में हुआ. जवान के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए चॉपर के माध्यम से भेजा गया है. घायल जवान का नाम मुंसिफ खान है.

बता दें कि मुठभेड़ के छठे दिन भी दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है. इस ऑपरेशन में 10,000 से 12,000 जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिसमें 1500 नक्सलियों के साथ बड़े कैडर के नक्सली नेता भी शामिल हैं.

अब तक 5 नक्सली ढेर

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं. सुरक्षा बल अब भी नक्सलियों को पूरी तरह से घेरने और उनका खात्मा करने की कोशिश कर रहे हैं. हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर लगातार गोलीबारी और बमबारी की जा रही है. इस ऑपरेशन को देश भर में सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है, जो लगातार 5 दिनों से जारी है और आज छठे दिन भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!